आगरा, मई 30 -- भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों ने रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क जल सेवा संचालित कर यात्रियों को राहत पहुंचाई। आगरा कैंट पर मीना समाज सेवा जल समिति, आगरा फोर्ट पर एक पहल संस्था, धौलपुर पर राधे-राधे संस्था तथा कोसीकलां में स्काउट-गाइड के बच्चों ने सेवा दी। इसके अलावा डीग, जाड़ोली का बास और मंडावर महवा रोड स्टेशनों पर भी जल सेवा की व्यवस्था की गई। यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शीतल जल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...