भीषण गर्मी में मीठा जल वितरित किया
बुलंदशहर, जून 9 -- शिकारपुर। श्री ज्वाला भगवती वृद्धा एवं अनाथ आश्रम फाउंडेशन द्वारा खुर्जा-शिकारपुर रोड बाढा बम्बे पर स्थित मंदिर पर भीषण गर्मी के चलते मीठे जल का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पवन गिरी ने बताया कि लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठे जल का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पवन गिरी, सरिता, रेखा, सुरेश सैनी सचिन सैनी, रंजीत चौधरी, सचिन आदि श्रद्धालुओं ने मीठे जल का वितरण किया। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर कमेटी ने राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.