वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। भीषण गर्मी में मार्निंग कोर्ट चलाने के मुद्दे पर सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) और बनारस बार एसोसिएशन (बीबीए) के बीच सहमति नहीं बन सकी। मंगलवार को दोनों एसोसिएशनों की संयुक्त साधारण सभा में प्रस्ताव रखा गया। बीबीए पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। सीबीए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मॉर्निंग कोर्ट सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चलेगी। यह व्यवस्था एक मई से प्रभावी होगी। कहा कि इससे फरियादियों और अधिवक्ताओं को राहत होगी। उधर, बीबीए अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि मार्निंग कोर्ट चलाने का प्रस्ताव संयुक्त बार से पारित नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- विधिक पत्रकार संघ के महामंत्री घनश्याम मिश्र का सोमवार को निधन हो गया। संघ के कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस प...