रामगढ़, अप्रैल 24 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। कैथा फोरलेन स्थित संत निरंकारी कार्यालय में शुक्रवार को संत निरंकारी संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था से जुड़े करीब 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। भीषण गर्मी के बावजूद एक ही दिन में 33 यूनिट रक्त का संग्रह होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां एक ओर लोग तेज गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संस्था के जागरूक सदस्यों ने समाज के हित में आगे आकर रक्तदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संजीत कुमार, संतोष पांडेय, दुलारचंद, परमेश्वर करमाली, इंद्रनाथ, नारायण महतो, राजगीर पांडेय और राजेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- शिविर में 105 यूनिट रक्त किये गए संग्रहित वहीं रक्त संग्रह के लिए...