चंदौली, मई 18 -- चंदौली। भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशुओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को पशुओं के लिए हरे चारे और पानी की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण खेतों में नमी समाप्त होती जा रही है। जिससे हरे चारे की कमी होने लगी है। तालाब और छोटे जलस्रोत सूखने लगे हैं। जिसके चलते पशुओं को पानी पिलाने में भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। कई पशुपालकों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण पशु चारा कम खा रहे हैं और उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार दूध देने वाले पशुओं के उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा है। किसान सुबह और शाम के समय ही पशुओं को बाहर निकाल रहे हैं ताकि उन्हें गर्म हवाओं से बचाया जा सके...