उरई, मई 1 -- कालपी, संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद भूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का निरीक्षण कर चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसीएमओ अरविंद भूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गुप्ता के साथ ओपीडी, एक्स-रे रुम, पैथालॉजी,दवा बितरण कक्ष, टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के पटलों की बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने वार्डों में कूलर व पंखा की हकीकत देखी‌। सभी कमरों में कूलर पंखा लगवाने के निर्देश दिये। परिसर में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी विशाल सचान, चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार , डॉक्टर डॉ आदर्श गौतम, दंत चिकित्सक रोहित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी सिंह...