अयोध्या, मई 23 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच शिक्षकों से कराई जा रही जनगणना को टालने की मांग की है। चतुर्वेदी ने कहा कि मई -जून के महीने में भीषण गर्मी होती है और ऐसे में शिक्षकों का घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा क्योंकि वर्तमान समय में मौसम प्रतिकूल है।मौसम विभाग द्वारा भी वर्तमान समय में नौतपा के चलते भीषण गर्मी और लू के प्रकोप में प्रदेशवासियों को बाहर निकलने से मना किया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कराए जाने के विरोध में उतरे शिक्षक ऐसे समय में शिक्षकों से घर-घर जाकर जनगणना करवाना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंन...