हाजीपुर, अप्रैल 24 -- गोरौल,संवाद सूत्र। भीषण गर्मी में भी नगर पंचायत द्वारा कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों में काफी आक्रोश है। नगर पंचायत में ही गोरौल चौक, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक सहित कई जगहों पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन कहीं भी सरकारी स्तर पर पानी की व्यवस्था नहीं रहने से हर आने जाने वालों को परेशानी होती है। यात्री कुमोद कुमार,अंशु कुमार, प्रकाश कुमार, जया कुमारी ने बताया कि यहां यदि आपको प्यास लगे तो पानी दुकान से ही खरीदकर पीना पड़ता है। क्षेत्र में कई चापाकल है जो पूर्णतः खराब पड़ा है। जिनके पॉकेट में पैसा है वे तो दुकान से खरीद कर अपनी प्यास बुझा लेते हैं लेकिन जिनके पास बिल्कुल ही पैसा नहीं है वे पानी के बिना इधर उधर भटकते रहते हैं। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान नदी तालाबों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.