जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भीड़ इस भीषण गर्मी में भी जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में लग रही है। महिलाएं घंटों लाइन में लगकर शिकायतें दर्ज करा रहीं हैं। मूलत: यह इंक्वायरी काउंटर है। पैसा आना बंद होने, सम्मान राशि मिलना शुरू नहीं होने अकाउंट में गड़बड़ी या फिर किसी अन्य वजह को लेकर महिलाएं लाइन में लगती हैं। बताया जाता है कि चूंकि जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का पोषक क्षेत्र काफी बड़ा है, जिसकी वजह से लाभुकों की संख्या भी काफी अधिक है। इस वजह से पूछताछ करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं वहां आती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...