गुमला, अप्रैल 25 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के अमलिया गांव में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। गांव की करीब पांच सौ की आबादी पीने के पानी के लिए जूझ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में लगे कई जलमीनार पिछले करीब आठ महीनों से खराब पड़े हैं। जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पंचायत क्षेत्र में स्थापित लगभग 70 प्रतिशत जलमीनार काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने समस्या को और विकराल बना दिया है, जिससे लोगों का जीवन मुहाल हो गया है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- भरनो के अमलिया में पेयजल संकट गहराया,8 महीने से खराब पड़े हैं जलमीनार का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग के कर्मियों और संबंधित ठेकेदार को सूचना दी गई, लेकिन अ...