भीषण गर्मी में बढ़े खुजली-बुखार और पेट दर्द के मरीज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। मौसम का पारा जो 42 पार हुआ है उसका असर साफ दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की सेहत खराब हो रही है। रविवार को घर के नजदीक लगे स्वास्थ्य मेले में खुजली, बुखार और पेट दर्द के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉक्टर ने बीमारों को देखा और दवा दी तथा बचाव के तरीके बताये। फैजबाग स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ 55 मरीजों को देखा। एलटी ने 13 मरीजों की जांच की। मौसमी बीमारी के जो मरीज थे उन्हें दवा के साथ साथ बचाव के तरीके भी बताये गये।
स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीमारों की भीड़ रही। दोपहर तक 70 मरीजों को डॉक्टर ने देखकर दवा दी। 18 मरीजों की जांच की गयी। चिलसरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.