हापुड़, जून 2 -- क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच बेसहारा गाय, भैंस, बैल और अन्य पशुओं की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पशु सड़कों, बाजारों और खाली स्थानों पर भोजन और पानी की तलाश में भटकते दिखाई दे रहे हैं। भीषण धूप और गर्म हवाओं के बीच इन पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और चारे की व्यवस्था नहीं होने से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। कुछ समाजसेवी बने सहारा, लेकिन व्यवस्था अभी भी नाकाफी स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे रोड और राणा पट्टी क्षेत्र में कुछ समाजसेवी और पशुप्रेमी नियमित रूप से पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई पशुओं को राहत मिल रही है, लेकिन नगर के अधिकांश हिस्सों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। परिणामस्वरूप जानवर घंटों तक इधर-उधर भटकते रहते हैं और कई बार ...