समस्तीपुर, जून 13 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थिति काफी कम हो गई है। गर्मी की चपेट में आने से छोटे-छोटे बच्चे बीमार होने लगे। इस कारण से उनके परिजनों ने उन्हें केंद्र पर भेजने से परहेज करने लगे है। परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बड़े बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है। लेकिन छोटे-छोटे नौनिहालों के लिए गर्मी की परवाह नहीं की गई है जिसका बुरा असर बच्चों के सेहत पर हो रहा है। दिन चढ़ते ही गर्मी का सितम बच्चे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। हालांकि केंद्र का संचालन सुबह 7 बजे से 11 तक है फिर भी बच्चों की सेहत पर गर्मी का असर पड़ रहा है और बच्चों के लगातार बीमार होने का सिलसिला जारी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बीमार हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों के छोटे-छोटे बच्चे, विद्यालय बंद आंगनबा...