लखनऊ, मई 21 -- भीषण गर्मी में महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल (बीआरडी) में वॉटर कूलर ने धोखा दे दिया है। वॉटर कूलर खराब होने से अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। नतीजतन मरीज-तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। तेज धूप और उमस के बीच घंटों लाइन में लगने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो रहा। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पानी की बोतल बेचने वाली दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीज मजबूरी में पैसे खर्च कर पानी खरीद रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पंखा, एसी, कूलर से नहीं मिल पा रही राहत लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में कम से कम पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तो मिलनी चाहिए।

हिंद...