हापुड़, जून 30 -- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा स्थिति मोदीनगर रोड और पटना मुरादपुर बिजली घर की हो रही है। आठ से दस घंटे कटौती से गुस्साएं उपभोक्ताओं ने रविवार की देर रात गढ़ रोड जाम कर दिया। जबकि कुछ उपभोक्ताओं ने पटना मुरादपुर बिजली घर पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देखते हुए विद्युत विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हुआ। लोगों का आरोप है कि आठ से दस घंटे बिजली कटौती हो रही है, ऐसे में उपभोक्ता परेशान है। विद्युत विभाग के पटना मुरादपुर बिजली घर से करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है, लेकिन भीषण गर्मी में तीन दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह धड़़ाम हो चुकी है। ऐसे में बिजली घर से रोजाना 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में गढ़ रोड स्थित भीम...