आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इससे जिलेवासियों की समस्या दोगुनी बढ़ गई है। घंटों कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। शहर में बुरा हाल है। दिनभर में बीस बार से भी अधिक बिजली कट रही है। लोकल फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल कर दी जा रही है। लोड बढ़ने के कारण बार-बार बिजली ट्रिप कर जा रही है। रात में बिजली न मिलने के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। जिससे लोगों को बेचैनी, मानसिक तनाव के साथ गर्मी से उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें होने लगी हैं। जिले में करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते बिजली की खपत अधिक मात्रा में हो रही है जिससे कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है‌। एसी, कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों के भी उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी बिजली की मा...