अलीगढ़, मई 24 -- 11 हजार केवी लाइन के जम्पर काटने का आरोप, तीन दिनों से आपूर्ति बेहद खराब जट्टारी, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच टप्पल क्षेत्र के गांव कुराना, बृजा नगला और कृपालपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले तीन दिनों से इन गांवों में बिजली आपूर्ति बेहद खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, चेयरमैन ने सौंपा ज्ञापनबिजली कटौती का कारण भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पेयजल संकट के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली न आने से ग्रामीणों में विद...