सीवान, जून 9 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रतिदिन कई घंटे बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार फ्यूज उड़ने और तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने से लोड में वृद्धि हुई है, जिससे फ्यूज कॉल की संख्या भी बढ़ी है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके बदलने में एक से दो दिन तक का समय लग रहा है। लगातार बिजली बाधित रहने से लोगों को पेयजल, पढ़ाई और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, घंटों कटौती से उपभोक्ता परेशान उपभोक्ताओं ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मां...