भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
बोकारो, मई 22 -- चास प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच चास डिवीजन क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश फीडरों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले तीन दिनों से जारी दिन-रात की बिजली कटौती के खिलाफ अब लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। गुरुवार सुबह से बाइपास, चास, रिगल, गुरुद्वारा और सतनपुर फीडर में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को चिराचास, चास, धर्मशाला और जोधाडीह मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और लचर व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.