फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, -केशव भारद्वाज--। भीषण गर्मी की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली गुल होने पर लोगों ने रात में जाम करने के बाद बुधवार दोपहर में तिलपत उमंडल के बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया। वहीं पल्ला इलाके में बिजली आपूर्ति बेहतरकरने के लिए भाजपा नेताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।

बिजली आपूर्ति ठप होने पर जाम मंगलवार देर रात पल्ला-बसंतपुर रोड पर शिवालिक अस्पताल के पास लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप हाेने पर जाम लगा दिया। इससे काफी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। जाम लगाए जाने का पता चलने पर पल्ला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश भी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि उनके इलाके में कई दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। उनके यहां ओवरलोड ट्रांसफार्मर होने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली क...