दरभंगा, अप्रैल 26 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। इस भीषण गर्मी में अनुमंडल क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। पटना स्थित लोड डिस्पैच सेंटर से तय शेड्यूल पर आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की ओर से दिन में कई-कई घंटे की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त है। विभाग के इस लुकाछिपी के खेल में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बरसों पुराने दिनों को याद करते हुए हाथ पंखा झेलने पर मजबूर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सुबह और शाम जब बच्चे पढ़ते हैं या स्कूल जाने की तैयारी करते हैं, उसी समय बिजली गुल हो जाती है। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं।बिरौल के उपभोक्ता कृष्ण क...