मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। आंधी-तूफान के दौरान आठ दिन पहले ध्वस्त बिजली व्यवस्था बहाल न होने से बिलबिलाए छटहा गांव के उपभोक्ताओं ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच पैड़ापुर-छटहा मार्ग पर गुरुवार को जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आठ दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक से शिकायत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई,लेकिन किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। बिजली आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी, बिजली और हवा के लिए तरस रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- बंदरों के उत्पात से फुंका ट्रांसफार्मर, पांच घंटे बाधित रही बिजली पानी ने मिलने से पशु पालकों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणीणों का आरोप है कि...