शामली, मई 18 -- जलालाबाद। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन हो या रात, बार-बार बिजली आने-जाने से आमजन परेशान हैं। गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी मे बिजली की बढती मांग से विद्युत ट्रांसफार्मर मे फ्यूज उडने से आग की लपटे उती देखी जा रही है। जलालाबाद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों -घ्ंाटो तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बिजली कटने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी अभी गर्मी का आगाज भर हुआ है ऐसे मे बार- बार लग रहे बिजली कट से कार्य भी प्रभावित हो रहे है।...