पाकुड़, अप्रैल 23 -- प्रखंड क्षेत्र में चिलचिलाती धूप, हवा के गर्म थपेड़ों तथा तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था ने आम जनजीवन का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह बन गई है कि मोबाइल तक चार्ज करना दुभर हो गया है। इनवर्टर, पंखे और बल्ब की बात करना बेमानी सा प्रतीत हो रहा है। विद्युत आपूर्ति की बात करें तो 24 घंटे में, किश्तों में बमुश्किल 06-07 घंटे बिजली लो वोल्टेज के साथ प्रखंड वासियों को मिल रही है। बिजली कब आती है और कब जाती है, यह बता पाना आम लोगों के वश की बात नहीं है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान विद्युत विभाग की बात करें तो फॉल्ट, ब्रेकडाउन, मेंटनेंस सहित अन्य कारणों का हवाला देकर अपने दायित्वों की इतिश्री कर दी जाती है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ लो वो...