भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सड़क पर उतर रहे लोग, मायावती ने कहा- तत्काल उपाय करे सरकार
नई दिल्ली, मई 22 -- बीएसपी चीफ मायावती ने यूपी में भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली की कम आपूर्ति और लगातार कटौती से आम लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। बसपा प्रमुख ने कहा कि खासकर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी और मेहनतकश लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली संकट को लेकर जनता में भारी नाराजगी है और लोग विभिन्न माध्यमों से अपना आक्रोश भी जाहिर कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में लगातार हो रही है। उन्होने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही भविष्य में बिजली संकट से बचने के लिए नए पावर प्लांट स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.