लखीमपुरखीरी, मई 26 -- भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी ओर बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। शहर के कई मोहल्लों में बिजली आंख मिचौली खेल रही है, जिससे लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- 800 मेगावाट पार पहुंची मांग, फाल्ट से चरमराई बिजली व्यवस्थाबिजली की कमी काशीनगर, सिकटिहा, आवास विकास, बरखेरवा समेत कई इलाकों में बिजली का वोल्टेज बेहद कम आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी-कभी कुछ देर के लिए वोल्टेज सही हो जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर स्थिति खराब हो जाती है। कई जगहों पर एक घंटा बिजली सप्लाई देने के बाद करीब 20 मिनट तक कटौती कर दी जाती है। यह भी पढ़ें- शेड्यूल धड़ाम, गांव से लेक...