मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती लोगों के पसीने छुटा रही है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक हो रही बिजली कटौती से लोग हलकान है। सबसे अधिक बिजली कटौती रात्रि में हो रही है। सुबह को भी कई घंटे बत्ती गुल हो रही है। जिस कारण शहर के अधिकांश लोगों में पानी की सप्लाई बाधित बनी रहती है।जनपद के अधिकांश सभी बिजलीघर इस समय भीषण गर्मी के कारण ओवरलोड चल रहे है। जिस कारण ट्रांसफार्मरों की स्थित काफी गंभीर बनी हुई है। पिछले एक माह में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके है। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांवों में रात को बिजली कटौती सुबह को शहर में कई घंटे बिजली गुल रहती है। जिस कारण शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी का संकट गहरा जाता है। बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभाव...