रामपुर, मई 24 -- भीषण गर्मी के बीच कई-कई घण्टों तक लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान नगरवासियों ने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान के आवास पर पहुंच कर समस्या रखी। इसके बाद चेयरमैन सभासदों और क्षेत्रवासियों के साथ नगर स्थित बिजलीघर पहुंचे और एसडीओ/जेई के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। मौके पर अधिकारी मौजूद न मिलने पर ज्ञापन बिजलीकर्मियों को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि नगर और आसपास के गांवों में दिन के साथ रात में भी लगातार बिजली कटौती हो रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटैती से लोगों में आक्रोश रात में बिजली न रहने से लोगों की नींद तक प्रभावित हो रही है। नगरवासियों ने जनहित में रात की कटौती तत्काल बंद कर नियमित...