पूर्णिया, मई 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता।भीषण गर्मी और उमस के बीच मीरगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप और रात में बार-बार बिजली बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशानबिजली कटौती का असर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। रात में कई बार बिजली गुल रहने के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देर रात तक घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: सेमापुर में बिजली व्यवस्था बदहाल, भीषण गर्मी में लोग परेशानस्थानीय लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी दिन में तो...