सिद्धार्थ, जून 28 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कस्बा क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल होने से शुक्रवार रात उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ताओं ने रात नौ बजे छेरियाकाछा उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किए। रात एक बजे तक उपभोक्ता उपकेंद्र पर डटे रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल न होने से समस्या का निदान नहीं हो सका। हालांकि रात में पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया।लोटन क्षेत्र के बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था खस्ताहाल होने से सभी परेशान हैं। सीएचसी में मरीजों को उबलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने से क्षेत्र के अनुराग कसौधन, प्रवेश शुक्ल, सफीउल्ल...