सिद्धार्थ, मई 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से एसी, फ्रीज, कूलर सब बंद हो जा रहे हैं। जनपद भर में अचानक दिन तो दिन रात में भी रोस्टिंग लगाकर बिजली कटौती शुरू कर दी गई है। इससे शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा है। शोहरतगढ़ कस्बे में शुक्रवार की रात रोस्टिंग के नाम पर दो बार बिजली कटौती की गई। इसी बीच इक्कावान तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर की खूंटी फुंकने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे हर उम्र के लोग उबलते रहे। वहीं तपन के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस मौसम में लापरवाही सेहत बिगाड़ने लगी है। दरअसल, मई माह की शुरुआत से ही सूर्य की तल्खी लोगों को बेचैन करती रही। जैसे-जैसे एक-एक दिन गुजरा वैसे-वैसे तल्खी बढ़ती गई। सूर्य की तल्खी का हाल यह है कि आसमान से आग बरसी रही है। जमीन भी गर्मी के चलते उबल रहा है। घर-...