भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता रहे परेशान
अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीषण गर्मी में अंधाधुन्ध हो रही कटौती का सिलसिला जारी है। तहसील मुख्यालय पर 24 घंटे एवं ग्रामीणांचल में 18 घंटे आपूर्ति देने का फरमान धरातल पर नहीं दिख रहा है। नगर के तमसा मार्ग, इन्द्रलोक कालोनी एवं अयोध्या मार्ग पर बीते 24 घंटे में छिटफुट कटौती को मिलाकर 18 घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी जिसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। ऐसे उपभोक्ता जिनके पास वैकल्पिक उपकरण लगे थे उनके लिए भले ही सहुलियत रही जबकि अन्य को भीषण गर्मी में घंटों जागरण करना पड़ा। अकबरपुर उपकेन्द्र से संचालित फीडरों जिसमें नगर क्षेत्र में भले ही आपूर्ति व्यवस्था बीते रविवार की रात्रि को आंशिक रूप से प्रभावित रही, वहीं ग्रामीणांचल में रात्रि के समय अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दुश्वारी का सामना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.