कुशीनगर, जून 4 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- चरमराई बिजली व्यवस्था परेशानीबिजली कटौती की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिजली की आवाजाही बनी रहती है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।विद्युत संकट लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं। वहीं, किसानों को सिंचाई कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विद्युत समस्याओं का समाधान क्षेत्र के कोहरगड्डी, बगहलहा, रायपुर खास, बरवा रतनपुर, महेशरा, नौगाव...