गाजीपुर, मई 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। जिले में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात में भी पारा 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति को और खराब अघोषित बिजली कटौती ने कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी आक्रोश है। कई इलाकों में दिन और रात में घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान हैं। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि बिजली न रहने से मोटर और स...