खगडि़या, मई 18 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। बिजली की अनियमित आपूर्ति इस गर्मी में लोगों को परेशान कर रहा है। बिते तीन चार दिनों से बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। जिससे रात में भी बिजली कटने की समस्या लगातार बनी रह रही है। शहर में भी बिजली लगातार आ व जा रही है। ऐसे में देहाती इलाके में बिजली आपूर्ति की स्थिति को समझा जा सकता है। लोड बढ़ने से बिजली ट्रीप कर जा रहा है। जिससे बिजली लगातार कट रही है। यह सिलसिला सुबह होते ही शुरू हो जा रही है। साथ ही तेज धूप के कारण बिजली ग्रिड में पॉवर ट्रांसफार्मर के हीट कर जाने की भी समस्या हो रही है। जिससे भी बिजली सप्लाय पर असर बताया जा रहा है। इधर सोमवार को भी बिजली कटने की समस्या बनी रही। हालांकि थोड़ी देर में ही बिजली फिर से आ जाती रही। शहरी इलाके की ही बात करें तो...