रुडकी, अप्रैल 18 -- उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने डीएम मयूर दीक्षित को पत्र भेजकर जनपद के विद्यालयों का समय पूर्व की भांति करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में लागू समय सारणी भीषण गर्मी के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो रही है। संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, महामंत्री हेमेंद्र चौहान और कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि हरिद्वार जनपद की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से अलग हैं। ऐसे में पूरे उत्तराखंड में एक समान समय सारणी लागू करना न तो व्यवहारिक है और न ही तार्किक। यह भी पढ़ें- हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग यह भी पढ़ें- एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में DM का आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.