वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। भीषण गर्मी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने और उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या से घंटों बत्ती गुल होने से लोगों का बुरा हाल है। ओवरलोडिंग की वजह से हर आधे आधे घंटे में फ्यूज उड़ जाते हैं। तीन-चार तो कहीं पांच घंटे सप्लाई बाधित रहती है। पिछले तीन में स्थिति बदतर हो गई है। बिजली कटौती से जहां लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है वहीं पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। सारनाथ डिविजन के पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का सबसे बुरा हाल है। शनिवार भोर में तार गिरने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हुकुलगंज इलाके में पांच-छह घंटे आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं शंकुलधारा फीडर से सप्लाई पूरी तरह चौपट हो गई। ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। च...