मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी को देखते हुए शहरी क्षेत्र में करीब 20 एमएलडी पानी की डिमांड भी बढ गई है। गर्मी से पहले शहर में 70 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन अब नगर पालिका के द्वारा 55 वार्डों में 90 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की सप्लाई की जा रही है। शहर में स्थित करीब 81 नलकूपों से पानी की सप्लाई हो रही है।भीषण गर्मी में बढ़ रहे तापमान के साथ बिजली और पानी की डिमांड भी बढती जा रही है। जनपद में करीब 25 से 30 प्रतिशत बिजली की डिमांड बढ़ी है, वहीं शहरी क्षेत्र में करीब 20 एमएलडी पानी की डिमांड बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में स्थित करीब 81 नलकूपों से पानी की सप्लाई दी जा रही है। इनमें से करीब 50 नलकूपों पर जनरेटर की सुविधा है। गर्मी से पहले शहर में करीब 70 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन अब डिमांड बढ़ने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.