भीषण गर्मी में बच्चों के बीमार होने का बढ़ा खतरा
कौशाम्बी, जून 8 -- भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने लोगों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कुछ विशेष सावधानी बरतने का आवाहन किया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को यथासंभव घर के अंदर और हवादार कमरे में रखना चाहिए। नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध सबसे उत्तम आहार है। ऐसे में उन्हें नियमित रूप से स्तनपान कराना चाहिए। यदि बच्चा बड़ा है और उसे अलग से दूध दिया जा रहा है तो गाय का दूध हल्का करके देना बेहतर रहेगा। बच्चों को दाल का पानी, ताजे फल और पर्याप्त तरल पदार्थ भी दिए जा सकते हैं। डॉ. सऊद ने कहा कि बच्चों को केवल हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनाएं। नायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.