फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती शुष्कता का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों नकसीर (नाक से खून बहना) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक मार्च माह तक जहां ऐसे मरीज कभी-कभार ही अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अप्रैल में रोजाना 4 से 5 बच्चे इस समस्या के साथ ओपीडी में आ रहे हैं। जनरल फिजीशियन डॉ. डीके वर्मा का कहना है कि यह स्थिति मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण पैदा हो रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते वातावरण में नमी कम हो गई है, जिससे नाक के भीतर की झिल्ली सूखकर सख्त हो रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का असर: बढ़े मरीज, फिर भी अस्पताल अलर्ट इलाज की पूरी व्यवस्था इस वजह से बच्चों को नाक में खुजली होती है और वह बार-बार उंगल...