जौनपुर, मई 28 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमालपुर गांव में भीषण गर्मी से परेशान बच्चों ने सलारपुर हरद्वारी रजवाहे में स्नान कर राहत की सांस ली। इन दिनों क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गांवों में तालाब और पोखरे सूख जाने से पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। ऐसे में नहर में पानी आते ही बच्चे खुशी से उसमें कूद पड़े और घंटों ठंडे पानी का आनंद लेते रहे। बच्चों ने बताया कि भीषण गर्मी में नहर का ठंडा पानी उन्हें काफी राहत दे रहा है। यह भी पढ़ें- दिखावा साबित हो रहा नहरों का संचालन गांव निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग राजबहादुर सिंह ने बताया कि उनके बचपन में तालाब और पोखरों को नहर के पानी...