शाहजहांपुर, मई 25 -- भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन कहीं न कहीं से बंच केबल जलने से हजारों लोगों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- जर्जर बिजली के तार से हादसों का बढ़ रहा खतराबिजली की समस्या लगातार बढ़ रहे लोड में ट्रांसफार्मरों के फुंकने के साथ बंच केबल भी जवाब देने लगी हैं। नगर के एमनजई जलालनगर, सुभाष नगर, अहमदपुर रेती, ककरा कलां समेत कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज रात में बंच केबल टूटकर गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उपभोक्ताओं की माने तो लगातार बढ़ती गर्मी और ओवरलोड के कारण केबल अधिक दबाव नहीं झेल पा रही हैं। शाम होते ही बिजली की मांग बढ़ने पर फाल्ट की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।समस्या का समाधान...