कौशाम्बी, मई 21 -- लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन, व्यापार और घर-परिवार की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और उमस भरी भीषण गर्मी से कूलर और पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में लोग चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। इसे लेकर एसी की डिमांड बढ़ गई है। देवीगंज, सिराथू, अजुहा समेत आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने बताया कि इस समय एसी की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। खासकर दो टन क्षमता वाले स्प्लिट और डेढ़ व दो टन विंडो एसी की भारी डिमांड बनी हुई है। यह भी पढ़ें- तपिश से सड़कें सूनी, जनजीवन बेहाल व्यापारियों का कहना है कि लोग पैसा जमा कर रहे हैं, लेकिन बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं होने के कारण समय पर एसी नहीं मिल पा रहे हैं। वह...