बागपत, मई 20 -- बागपत। भीषण गर्मी के बीच सोमवार की रात शहर के पुराने कस्बे में लगा बिजली ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। घंटों बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने वैक्लपिक ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। जगह-जगह बिजली लाइनों में फाल्ट बनते रहे, जिसके चलते घंटों-घंटों तक बिजली गुल रही। वहीं, मंगलवार की दोपहर एबीसी केबिल फुंकने से भी करीब दो घंटे बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल बना रहा। इस बीच लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, वैसे-वैसे बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। यह भी पढ़ें- लाइनों में फाल्ट से कई गुणा बढ गई ट्रिपिंग की समस्या सोमवार की रात शहर के पुराने कस्बे में लगा बिजली ट्रांसफार्...