शामली, मई 21 -- शामली। तेज धूप और भीषण गर्मी में अब ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ना शुरू हो गया है। लोड बढने से शहर के गौशाला रोड का विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक गया, जिससे काफी समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हालाकि विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की परेशानियों का समझते हुए अस्थाई रूप से ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई शुरू कराई है। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने लगा है। इसी के चलते शहर के गौशाला रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काफी समय तक बाधित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- 72 घंटे से चरमराई बिजली व्यवस्था, जाम और हंगामे में गुजरी रात बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग...