भीषण गर्मी में पिलाया शरबत, राहगीरों को मिली राहत
गंगापार, जून 7 -- भीषण गर्मी और तपती धूप से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को नवोदय फाउंडेशन द्वारा ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य रहे। नवोदय फाउंडेशन के महासचिव ऋतुराज पाण्डेय, संस्थापक पुनीत त्रिपाठी, संस्थापक सदस्य रविशंकर शुक्ल, भाजपा जिला मंत्री राजू पाल, साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों की बुझायी प्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.