शाहजहांपुर, जून 9 -- शाहजहांपुर। जिले में भीषण गर्मी को लेकर चारो ओर से हाहाकार मचा है ऐसे में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है,जिसका सीधा असर लोगों के साथ बिजली निगम की मशीनरी पर पड़ रहा है। अधिक लोड के कारण विद्युत उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं, ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर ठंडा किया जाता है। यही नहीं अधिक लोड पर बिजली की आपात कटौती की जाती है। आपात कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाराज लोग शिकायत कर जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। सबसे अधिक स्थित ग्रामीण क्षेत्र के कांट, जलालाबाद, कलान, कटरा सहित कई क्षेत्रों की है, जहां शाम होने के बाद बिजली कटौती शुरू हो जाती है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा कटौती : शहर से ग्रामीण इलाकों तक रुला रही बिजली

हिंदी हिन...