फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य पांच घंटे गुल होने से भयंकर गर्मी में लोग बिलबिला उठे। लकूला बिजली केंद्र के अंतर्गत अंगूरीबाग फीडर से संबंधित मोहल्लों में बिजली के जर्जर तार को बदलने से मोहल्लों में ऐसी आफत मची कि लोगो ने पूरी दोपहरी घर के बाहर छांव की तलाश करते काटी। अंगूरीबाग फीडर पर बिजली निगम ने सुबह 10 बजे काम शुरू कराया था। इसकी पूर्व सूचना भी उपभोक्ताओं को नहीं थी इस वजह से कई मोहल्लों में लोगों ने अवकाश की वजह से देरी से काम निपटाये। समर से पानी भी नहीं भर पाया। 10 बजे अचानक बिजली चली गयी तो लोगों ने बिजली कर्मियों को फोन किए मगर फोन रिसीव ही नहीं हुये। इससे लोगों में रोष देखा गया। अंगूरीबाग से जुड़े अंबेडकर नगर नरकसा, नखास, समेत आधा दर...