संतकबीरनगर, मई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जेठ मास में पड़ रही भीषण गर्मी के मौसम में लोग परेशान हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी में चैन नहीं मिल रहा है। गर्मी को शांत करने के लिए लोग पंखे, कूलर व एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन गर्मी और लो वोल्टेज के आगे पंखे और कूलर फेल हो जा रहे। सूरज की तीखी किरणों के साथ पारा भी 40 के पार पहुंच गया है। 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इससे रात को भी राहत नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- जिले में अलर्ट,45 डिग्र्री पार हो सकता है पारागर्मी के प्रभाव लगभग सप्ताह भर से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप का असर शुरू हो जा रहा है ...