बोकारो, मई 22 -- बोकारो में पिछले चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान लगातार बढ़ने के कारण अब बाजार में पंखा, कूलर, फ्रिज व एसी की मांग अचानक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सेक्टर चार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करने वाली पायल कुमारी ने बताया कि उमस भरी गर्मी शुरू होने के बाद एसी, फ्रिज और कूलर की बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। लोग अब घरों व दुकानों के लिए नए उपकरण खरीदने पहुंच रहे हैं। चास के विक्रेता मोहन दुबे ने बताया कि एक सप्ताह पहले जहां 1 से 2 एसी बिक रही थी, वहीं अब 5 से 8 एसी तक बिक रहे हैं। सबसे अधिक 30 से 35 हजार रूपया के बीच मिलने वाली एसी लोगो को पसंद आ रही है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशा...